ओडिशा से लाकर अमरावती महाराष्ट्र करते थे सप्लाई,
मोबाइल में वाट्स-अप के जरिए लोकेशन भेज कर बताते थे गांजा छोड़ने की जगह.
जप्त मशरुका – (1) 01 नग KIA कार, (2) 56 kg गांजा, मोबाइल.
गिरफ्तार आरोपी –
(01)–राजू बेरिया पिता गणेश राम बेरिया उम्र 37 साल पता बाजार पारा खारियार रोड शिव मंदिर के पास नुवापड़ा ओडिशा,
(02)–गगन मांझी पिता भानू मांझी उम्र 23 साल पता सिरतूल एरिगेशन कालोनी नुवापड़ा ओड़िशा,
(03)–लक्ष्मी चौहान पति अक्षय चौहान उम्र 30साल पता एयरण्ड थाना चांदुर रेलवे अमरावती महाराष्ट्र,
फरार आरोपी – अर्चना चौहान अमरावती महाराष्ट्र.
रायपुर : रायपुर की थाना डी.डी. नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ओडिशा से अमरावती (महाराष्ट्र) तक सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों — जिनमें एक महिला भी शामिल है — को गिरफ्तार कर 56 किलो गांजा और एक KIA कार जब्त की है। आरोपी मोबाइल पर व्हाट्सएप लोकेशन के ज़रिए डिलीवरी प्वाइंट तय करते थे।
दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सुन्दर नगर मैदान के पास एक सफेद रंग की कार में अवैध गांजा रखे हैं। इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना को गम्भीरता से लेते हुए श्री लाल उमेद सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने के उपरांत श्री दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम और श्री राजेश देवांगन नगरपुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के स्टॉफ और साइबर यूनिट के स्टॉफ तथा थाना स्टॉफ की छोटी टीम बना कर दबिश दिया गया, जिसमें दो व्यक्ति मिले।
जिन्हें घेरा बंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा सुन्दर नगर में आरोपिया द्वारा लोकेशन भेज कर गांजा को छोड़ना बताया। जिनके कब्जे से 03 बोरी में कुल 56 किलो गांजा बरामद कर जप्त किया गया और क्रेता विक्रेता और इनके सहयोगी आरोपी गणों के विरुद्ध थाना डी डी नगर में अपराध दर्ज कर प्रकरण में 03 आरोपीगणों जिसमें 01 महिला 02 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. 01 आरोपिया फरार है।
विशेष योगदान – क्राइम ब्रांच की टीम और साइबर की टीम और थाना डी डी नगर स्टॉफ.
