प्रार्थी द्वारा रकम देने से मना करने पर क्षुब्ध होकर गाली गलौच कर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर पहुंचाया चोंट
आरोपी के कब्जे से सब्जी काटने का चाकू बरामद कर किया गया गिरफ्तार
आरोपी सुमित उर्फ सेट्ठी पाण्डेय पिता भोला प्रसाद पाण्डेय उम्र 22 साल पता स्कूल चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अप.क्र. – 1535/2025, धारा – 119(1), 118(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5), बीएनएस दर्ज ।
बिलासपुर : प्रार्थी राजा हिमांचल गंधर्व पिता मनीराम गंधर्व उम्र 25 वर्ष निवासी स्कूल चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा का दिनांक 01.11.2025 के रात्रि रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले में गौरा गौरी का कार्यक्रम चल रहा था जहां रात्रि करीब 10.00 बजे जाकर पूजा पाठ किये, आसपास के लोग भी पूजा पाठ कर रहे थे, गौरा गौरी देखने के लिए वहीं पर खड़े थे, पास में ही इसके जीजा सोनू यादव खड़ा था, रात्रि लगभग 01.00 बजे सुमित उर्फ सेट्ठी पाण्डेय आया और तुम मुझसे कल झगड़ा विवाद किया था चल अभी मुझे नशा करने के लिए पैसा दे नही तो तुझे मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा, जिससे जीजा सोनू यादव द्वारा रकम देने से मना करने पर क्षुब्ध होकर अश्लील गाली गलौच कर अपने पास रखे नुकीली वस्तु से मारकर चोंट पहुंचाकर भाग गया, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा बदमाशों पर अंकूश लगाने तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपी के पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी सुमित उर्फ सेट्ठी पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना मंे प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी सुमित उर्फ सेट्ठी पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
