बडे व छोटे स्तर पर आरोपियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) पंजाब से रायपुर लाकर बेचने के फिराक में थे आरोपीगण.
थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत सरोना रोड टाटीबंध चौक के पास मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ पकडे गये रंगे हाथ.
आरोपियों के कब्जे से कुल 34 ग्राम 60 मिली ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) किया गया है जप्त, जप्त मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) की कुल कीमत है लगभग 346000/- रूपये.
आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 356/25 धारा 21 बी NDPS एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर : थाना आमानाका पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से रायपुर लाकर हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री की फिराक में थे। पुलिस ने सरोना रोड टाटीबंध चौक के पास से दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से 34 ग्राम 60 मिलीग्राम चिट्टा और अन्य सामान सहित कुल ₹18.63 लाख की जब्ती की है।
पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश कुमार मिश्रा व पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री डॉ लाल उमेन्द सिंह द्वारा अवैध नशे से संबंधित, प्रतिबंधित मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोक-थाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री ईशू अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका द्वारा टीम गठित कर लगातार मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) व अन्य नशीले पदार्थ खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 03 नवंबर 2025 को थाना आमानाका टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना आमानाका क्षेत्र अंतर्गत सरोना रोड टाटीबंध चौक के पास 02 व्यक्ति जो पंजाब से आये हुये हैं, जो सफेद रंग की ट्रेलर CG04HX6227 में बैठे हैं, अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) रखे हुये है तथा बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री ईशू अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
जिस पर थाना प्रभारी आमानाका व उनकी टीम द्वारा सरोना रोड टाटीबंध चौक में उक्त ट्रेलर की पहचान कर उसमें बैठे दो व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में सन्देहियों ने अपना नाम मनजीत सिंग पिता जरनैल सिंग उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम जियोबाला थाना तरणतारण सदर जिला तरणतारण एवं हरदीप सिंग पिता प्रीतम सिंग उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़ोचक थाना दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई पुड़िया को लपेट कर छुपा कर रखे थे, जिसे पूछने पर मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) होना बताये।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मनजीत सिंग एवं हरदीप सिंग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 34 ग्राम 60 मिली ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा), कीमत 3,46,000/- रूपये एवं ट्रेलर कीमत 15,00,000/- रुपये एवं 2 नग मोबाइल फोन कीमत 16600/- रुपये तथा 1 नग तौल मशीन कीमत 500/- रुपये कुल जुमला कीमत 18,63,100/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 356/25 धारा 21 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – 01. मनजीत सिंग पिता जरनैल सिंग उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम जियोबाला थाना तरणतारण सदर जिला तरणतारण पंजाब,02. हरदीप सिंग पिता प्रीतम सिंग उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़ोचक थाना दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब.
