खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक
अवैध धान परिवहन होने पर नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 पर दी जा सकती है सूचना
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्ट बानए गए हैं। इन चेक पोस्ट में विपतपुर, मकरीबंधा, कस्तुरा, करडेगा, सपघरा, बगुरकेला, सुण्डरू, स्ुाखरापारा, लवाकेरा, गढवामुण्डा, माटीपहाड़ छर्रा, बनखेता, तालड़ा, पेरवाआरा, नामनी चौक, सागजोर, पीड़ी, साईटांगरटोली, डड़गांव (चौकी मनोरा), भलमण्डा, सकरडेगा शामिल है।
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार 21 चेक पोस्ट पर निगरानी हेतु 03 पालियो में अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक चेक पोस्ट में 1 आरक्षक एवं 1 नगर सेना की भी डयूटी लगायी गयी है। चेक पोस्ट से बिना अनुमति के धान लाना पाये जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा नियंत्रण कक्ष के नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 में इसकी सूचना दी जाएगी। जिसके आधार पर नियमानुसार प्रकरण निर्मित कर कार्यवाही की जावेगी। किसी अधिकारी-कर्मचारी के स्थानांनतरण होने के स्थिति में उनके स्थान पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी द्वारा उक्त डयूटी का सम्पादन किया जायेगा।
