वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सभी की सेवा का किया सम्मान और स्मृति-चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएँ.
बिलासपुर पुलिस के पाँच अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त, सभी अधिकारी कर्मचारी ने साझा किये अपने अनुभव.
बिलासपुर पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक महेश राम भगत, आरक्षक देवनारायण प्रधान, आरक्षक दिलीप कुमार दूबे का विदाई समारोह आयोजित किया गया.
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस द्वारा पांच अधिकारी-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार ने विदाई ले रहे उप निरीक्षक और आरक्षकों को भावभीनी शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि पुराने अधिकारियों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस की अध्यक्षता में बिलासपुर पुलिस के सेवानिवृत्ति पर सभी अधिकारी/कर्मचारी का स्वागत करते हुए सभी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यों के अनुभव से सीख लेते हुए सभी को प्रतीत होना चाहिए कि वर्तमान समय में पर्याप्त संसाधन और आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, परंतु इनके भर्ती के समय न आधुनिक उपरकण न पर्याप्त संसाधन फिर भी पुलिसिंग बेहतर दर्जे का होता था और अपराध रोकथाम उत्तम दर्जे का हुआ करता था, कठिन परिस्थिति में भी बेहतर परिणाम दिए। साथ-साथ अपने परिवार पुत्र पुत्रियों के भरण पोषण और अच्छी शिक्षा बेहतर जीवन शैली के साथ को बेहतर इंसान बनाने हेतु सराहनीय कार्य हेतु शुभकामनाएँ दिए।
विदाई कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, मुख्य लिपिक (बड़े बाबू) पुलिस अधिक्षक कार्यालय रफीक खान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा सेवानिवृत्ति पर अधिकारी/कर्मचारियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान कर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
