थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
जमीन विवाद के कारण आरोपी द्वारा अपने पिता को लकड़ी के फाड़ी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी घटना।
आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी एवं स्कूटी किया गया जप्त।
अम्बिकापुर : दिनांक 10/11/25 को प्रार्थी जीत राम अचगले साकिन गुतुरमा थाना सीतापुर द्वारा थाना सीतापुर आकर रिपार्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी खेती किसानी का काम करता है एवं प्रार्थी का बड़ा भाई नेतराम अपने परिवार के साथ अम्बिकापुर में रहता है। एवं पिता रूपधर अचगले प्रार्थी के साथ रहते थे। कि प्रार्थी का बड़ा भाई नेतराम अचगले दिनांक 10/11/25 को अपनी पत्नी के साथ अम्बिकापुर से गुतुरमा आया था और अपने साढ़ू गोपाल राम के यहां रुका था। प्रार्थी अपने पिता रूपधर अचगले को दोपहर 02.00 बजे सब्जी बेचने हेतु गुतुरमा चौक हटरी में सब्जी बेचने हेतु पहुंचाया था। नेतराम अचगले को गुतुरमा बाजार हटरी तथा घर के आसपास दो तीन बार आते जाते देखा था। शाम 06.30 बजे प्रार्थी अपने घर में था उसी समय मनोज अचगले प्रार्थी के घर आकर बताया कि बाबा रूपधर अचगले को कोई मार दिया है। तब प्रार्थी एवं अन्य लोग राजेश अचगले के घर के सामने जाकर देखे तो प्रार्थी के पिता रूपधर अचगले रोड के पास मृत हालत मे पड़ा हुआ था, मौक़े पर सायकल और सब्जी का कैरेट गिरा हुआ था। जो मौक़े पर प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताये कि रूपधर अचगले को नेतराम मार दिया है, नेतराम अचगले, राजेश अचगले के घर के पास से लकड़ी फाडी निकाला और उसी लडकी फारी से रुपधर अचगले के सिर मे मारकर गंभीर चोट कारित कर स्कूटी से भाग गया है, प्रार्थी के पिता रूपधर अचगले को प्रार्थी का बडा भाई नेतराम जमीन विवाद एवं रंजिश को लेकर लकड़ी फारी से सिर में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया है, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 436/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे इसी क्रम के दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतिका के शव का पंचनामा कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध किया गया, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी नेतराम अचगले का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम नेतराम अचगले आत्मज रुपधर राम अचगले उम्र 55 वर्ष साकिन गुतुरमा थाना सीतापुर हाल मुकाम मनेन्द्रगढ़ रोड काली मंदिर के पास अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पिता से जमीन विवाद के कारण रंजिश होने पर घटना दिनांक को अपने पिता को लकड़ी के फाड़ी से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी एवं स्कूटी जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक सी.आर.चंद्रा, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक राकेश यादव, महेन्द्र नाग, धनकेश्वर यादव, जगन्नाथ कुजूर सक्रिय रहे।
