पास्कों एक्ट के फरार 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पूर्व में भी 5 की हो चुकी है गिरफ्तारी

Advertisements
Advertisements

थाना बगीचा चौकी पण्डरापाठ के अप.क्र. 24/22 धारा 376(डी), 323, 506 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट, एवं अप.क्र. 25/2022 धारा 376(डी), 506 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के फरार – 3 आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया,

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

थाना बगीचा चौकी पण्डरापाठ के अप.क्र. 24/22 धारा 376(डी), 323, 506 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट, एवं अप.क्र. 25/2022 धारा 376(डी), 506 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट की विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपीगण 1-जुगेष्वर राम उम्र 24 साल एवं 2- विरेन्द्र राम उम्र 30 साल, 3-पारस उम्र 19 साल 4- रूपसाय उम्र 22 साल, 5-कलेष्वर उर्फ फगुआ उम्र 30 साल को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, प्रकरण के अन्य 03 आरोपीगण फरार थे जिनकी पता-साजी की जा रही थी।

विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा पता-तलाश कर प्रकरण के अन्य आरोपीगण 1-चुड़र राम उम्र 30 साल, 2-लालचंद उर्फ दीप उम्र 32 साल, 3- तेलू उम्र 19 साल उक्त सभी को दिनांक 21.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की पतासाजी में थाना निरीक्षक संतलाल आयाम, निरीक्षक भरतलाल साहू, चौकी प्रभारी पण्डरापाठ, स.उ.नि. संतोष सिंह, स.उ.नि. नीता कुर्रे एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!