मिशन शक्ति भर्ती में बड़ा अपडेट! दावे–आपत्तियों के बाद जारी हुई फाइनल लिस्ट, 26 नवंबर को सभी पात्रों की स्किल परीक्षा अनिवार्य

जशपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हेतु एकमुश्त संविदा वेतन पर विभिन्न पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा अंतिम पात्र-पात्रता सूची एवं अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम वरीयता सूची अनुसार सभी पात्र अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षा 26 नवम्बर 2025 को आयोजित किया गया है। परीक्षा के समय एवं स्थल की सूचना पृथक से प्रदान की जाएगी। संबंधित सभी अभ्यर्थी अंतिम पात्र-पात्रता सूची एवं पात्र हितग्राहियों की वरीयता सूची जिला जशपुर के आधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जशपुर डॉट एनआईसी डॉट इन तथा कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु जिला मिशन समन्वयक के 01 पद, जेन्डर विशेषज्ञ 02 पद (01 पद अनारक्षित एवं 01 पद अनुसूचित जनजाति), वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ 01 पद, कार्यालय सहायक 01 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर 01 पद तथा मल्टी टास्क स्टाफ 01 पद में भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts