जशपुर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाकर लोगों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा  विकासखण्ड जशपुर के ग्राम पतराटोली में  फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में छायाचित्र लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित पत्रिका जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया। 

शिविर में ग्राम खखरापाठ के मार्टिन तिर्की, जकबा के सुनिल भगत, छोटा गलौण्डा का दुलार तिग्गा, सराईटोली के श्री हेरमंत ने बताया कि उन्होंने आज जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में विभिन हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जाना साथ ही उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पत्रिका का लाभ उन्हें मिला है और गांव में जाकर अन्य लोगों को भी जानकारी देगें।

Related posts