पॉलिटेक्निक कॉलेज के 5 छात्रों का ऑनलाईन कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में ऑपरेटर इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ चयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर के पांच छात्रों का कृष्णा मारूति लिमिटेड, अहमदाबाद द्वारा आयोजित ऑनलाईन कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में ऑपरेटर इंजीनियर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ है।  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थान के मैकेनिकल ब्रांच के पाँच छात्रों सुरेन्द्र कुमार, विनेश कुमार, विवेक कुमार, रितिक ताम्रकार तथा सुनील कुमार सोन का ऑपरेटर इंजीनियर ट्रेनी के पद पर चयनित हुए है। संस्था के प्राचार्य एवं समस्त व्याख्याताओं ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts