पुलिस की स्मार्ट ट्रैकिंग : गुम हुए मोबाइल मिले, साइबर टीम ने बढ़ाया भरोसा, गुम मोबाइल की बरामदगी में दुर्ग पुलिस का बड़ा धमाका—175 फोन मिले, अब पहुँच रहे मालिकों तक.

दुर्ग : दुर्ग पुलिस की एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले और आसपास के क्षेत्रों से गुम हुए 175 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार, बरामद मोबाइलों का संबंधित मालिकों को वितरण किया जा रहा है। साथ ही, IMEI नंबरों की सूची दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जा रही है।

जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियों द्वारा थानों में दर्ज कराई जा रही है। जिससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा गुम मोबाईलों की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में जिला दुर्ग के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाने की टीम को गुम हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2024-2025 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 175 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमत तकरीबन 36 लाख रूपये का बरामद किया गया। जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

Related posts