- नशे के ख़िलाफ़ ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत रायपुर पुलिस की छापेमार कार्यवाही
- गुंडे/निगरानी बदमाशों, आपराधिक तत्वों एवम फरार वारंटियों के विरुद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
- तड़के प्रातः 03ः00 बजे सभी बी. एस. यू. पी कॉलोनियों, राजीव आवास तथा झुग्गी बस्तियों में दी गई दबिश
- राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 100 से अधिक टीमों द्वारा की गई रेड कार्यवाही
- कुल 172 आरोपियों/अपराधिक तत्वों को भेजा गया जेल।
- अभियान कार्यवाही के तहत 02 आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर, उनसे लगभग 15 किलोग्राम गांजा एवं 440 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया गया है जप्त।
- अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 183 पौवा शराब किया गया है जप्त।
- अवैध रूप से हथियार रखने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही।
- फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 37 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट किया गया है तामिल।
- साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 111 आरोपियों के विरुद्ध की गई है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
रायपुर : जिला रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र, रायपुर श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला रायपुर में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23.11.2025 के तड़के प्रातः 03ः00 बजे पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 100 टीमों द्वारा नशे के सामानों की बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपियों, स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले लोगों के संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम द्वारा एक साथ दबिश दिया गया।
अभियान कार्यवाही में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी बी एस यू पी कॉलोनियों, राजीव आवासो तथा झुग्गी बस्तियों में आकस्मिक दबिश दिया गया है। अभियान के तहत 02 आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर उनसे लगभग 15 किलोग्राम गांजा एवं 440 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 183 पौवा शराब जप्त किया गया। इसी क्रम में अपने पास अवैध रूप से हथियार रखने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 नग चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के संभावित ठिकाने में दबिश देकर 37 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 111 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
