साइबर पुलिस की बड़ी सफलता : गूगल पर लगाया जाल ! साइबर शातिर का गिरोह बेनकाब, SBI ATM कार्ड बनवाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, मास्टर साइबर फ्रॉडस्ट 24 परगना में दबिश देकर बंगाल से गिरफ्तार.

प्रार्थी संजय साहनी निवासी शंकर नगर थाना सिविल लाइन ने गूगल सर्च इंजन के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का नया एटीएम कार्ड बनवाने के लिए सर्च किया था। गूगल सर्च में एक मोबाइल नंबर मिला जिससे संपर्क करने पर एक ऐप का लिंक भेजा गया। उक्त ऐप को इंस्टॉल करवा कर पुराने एटीएम कार्ड का अंतिम 6 अंक पूछ कर प्रार्थी के बैंक खाता से 8 लाख निकाल लिए। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 496/24 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी),66(डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।

विवेचना कार्यवाही में गुगल, बैंक एवं मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। योजनाबद्ध तरीके से 24 परगना पश्चिम बंगाल में रेड कार्यवाही कर आरोपी अब्दुल्ला लश्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला के विरुद्ध हरियाणा एवं उत्तराखंड में भी रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं मोबाइल से अन्य बैंक खाता की जानकारी मिली है, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

Related posts