एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ी
किसान समिति में जाकर 30 नवंबर तक फसल या रकबे में करा सकते हैं संशोधन
जशपुर : राज्य शासन द्वारा प्रदेश के डूबान क्षेत्र सहित वन पट्टाधारी और शेष कृषकों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। उक्त पंजीयन 30 नवंबर 2025 तक होगी। विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान 30 नवंबर 2025 तक समस्त समितियों में समिति लॉगिन पर किया जा सकता है।
साथ ही तहसील लॉगिन से पंजीकृत किसानों का तहसील से लॉगिन किया जा सकता है। समिति लॉगिन में उपलब्ध- कृषक एवं संस्थागत कैरी फ़ॉरवर्ड, कृषक नवीन पंजीयन, नॉमिनी संशोधन,रकबा/फसल संशोधन। तहसील लॉगिन में उपलब्ध-संस्थागत नवीन पंजीयन, रेगहा/अधिया पंजीयन, संयुक्त पंजीय, डुबान पंजीयन, कृषक एवं संस्थागत निरस्तीकरण।
इससे पहले कृषकों के कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान तहसील लॉगिन में 25 नवंबर 2025 तक के लिए किया गया था। इस नवीनतम समय विस्तार से विशेष तौर पर डूबान और वन पट्टाधारी कृषकों को पंजीयन कराने और अपने फसल रकबे में संशोधन करने के लिए आवश्यक समय मिल जाएगा।
