पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 02 दिसंबर 2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले कुल 10 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही.
बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में अवैध चखना सेंटर संचालन, होटल-ढाबों में अवैध शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने जैसी गतिविधियों पर विशेष कार्रवाई की। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान में कुल 10 संचालकों को पकड़ा गया और उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में थाना भाटापारा शहर, हथबंद, सुहेला, चौकी गिरौदपुरी एवं सोनाखान की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सड़क मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
आरोपियों के नाम – 1. अग्हन बाई धनवार निवासी वीर नारायणपुर पुलिस चौकी सोनाखान, 2. अमित यदू निवासी ग्राम सूरजपुरा थाना भाटापारा ग्रामीण, 3. राधेश्याम टंडन उम्र 35 साल निवासी ग्राम डोंगरिया थाना हथबंद, 4. राजेश कैवर्त उम्र 29 साल निवासी ग्राम कोट चौकी गिरौदपुरी, 5. संजय कैवर्त उम्र 32 साल निवासी ग्राम कोट चौकी गिरौदपुरी, 6. पंकज साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम रानीजरौद थाना सुहेला, 7. डोमार यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम रानीजरौद थाना सुहेला, 8. घनश्याम वर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम भिलौनी, 9. यामलाल फेकर उम्र 53 साल निवासी ग्राम हिरमी थाना सुहेला, 10. रंजीत यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम भिलौनी.
