समुदाय और पुलिस के बीच भरोसे का प्रतीक : सड़क सुरक्षा से खेल प्रतिभा तक, कोतरारोड़ थाना ने किया स्थानीय स्तर पर उपलब्धियों का उत्सव, कोतरारोड़ थाना में नागरिकों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में आज 03 दिसंबर 2025 को थाना कोतरारोड़ में विशेष पहल के तहत ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर समुदाय को सशक्त बनाने और पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्राम कोटवारों के साथ-साथ स्थानीय शिक्षक, गुड समेरिटियन, उत्कृष्ट खेल प्रतिभा वाले छात्र, महिला समूह का नेतृत्व करने वाले जनप्रतिनिधि, सरपंच प्रतिनिधि, मितानिन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री सुशांतो बनर्जी ने कोटवारों को उनके दायित्वों की महत्ता बताते हुए कहा कि ग्राम की गतिविधियों, घटनाओं और विवादों की जानकारी समय-समय पर थाना पुलिस को उपलब्ध कराना उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत रहती है। कार्यक्रम में कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में दो शिक्षक, सरपंच प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा सड़क दुर्घटना की सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों सहित कई लोगों ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां दर्ज की हैं, जिन्हें प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Related posts