गौ-वंश की तस्करी में सक्रिय रहने वाले आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव के विरूद्ध भेजा गया जिला बदर करने की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन.
कुख्यात निगरानी बदमाश—गौवंश तस्करी व लगातार आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा.
बदमाश के विरूद्ध गौ तस्करी के अलावा जान से मारने की धमकी देने, चोरी करने संबंधी मामला है दर्ज.
क्षेत्र में सुरक्षा/शांति ब्यवस्था बनाए रखने को दृष्टिगत रख कर भेजा गया बदमाश का प्रकरण जिला बदर की कार्यवाही हेतु.
छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही हेतु.
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने लंबे समय से गौवंश तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है। आरोपी पर चोरी, धमकी और पशु तस्करी जैसे मामलों में कुल 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। निगरानी बदमाश रमेश यादव पिता बुडगा यादव उम्र 43 साल निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण का निवासी है जिसके विरूद्ध अलग अलग धाराओं के तहत कुल 06 अपराधिक प्रकरण जिसमें चोरी, पशु तस्करी करने एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला दर्ज एवं 02 प्रकरण की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
बदमाश वर्ष 2017 में गोवंश तस्करी में सक्रिय भूमिका –
आदतन निगरानी रमेश यादव पिछले कई वर्षों से जांजगीर–चाम्पा एवं सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले क्षेत्र में गौवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया है। पुलिस द्वारा बार–बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी आरोपी अपनी प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं लाया।
इसकी गतिविधियों से गौ- सेवकों में असंतोष आम नागरिकों में भय धार्मिक भावनाओं को ठेस एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने की संभावना पर आदतन निगरानी बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की सख्त कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया गया है।
निगरानी बदमाश के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के बावजूद भी उसके आपराधिक गतिविधियों में कमी नही आयी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल एवं लोगों में भय व्याप्त है जिसके बावजूद भी बदमाशों के द्वारा अपने अपने आदतो पर कोई सुधार नहीं ला रहा है, जिसका कृत्य क्षेत्र में सुरक्षा/शांति व्यवस्था को व्यवधान उत्पन्न कर सकता है जिस कारण से आदतन बदमाश का जिला बदर का कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को भेजा गया।
