कानूनी जागरूकता की ओर सरगुजा का बड़ा कदम—बी.एड. कॉलेज के छात्रों ने नए कानूनों की प्रदर्शनी में डिजिटल अपराध, न्याय संहिता और साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों को गहराई से समझा

सरस्वती बी एड कॉलेज अंबिकापुर के छात्रों ने सरगुजा पुलिस द्वारा लगाई गई नए कानून की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

विद्यालय के क़रीब 100 से अधिक छात्रों ने उत्सुकता पूर्वक प्रश्न पूछते हुए विभिन्न क़ानूनी प्रावधान समझें

अम्बिकापुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नए कानून की जानकारी के लिए स्थानीय कला केंद्र मैदान में प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमे आज दिनांक 09/12/2025 को सरस्वती बी एड कॉलेज के छात्र- छात्राओं को आमंत्रित करके पूरे प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों की सुरक्षा, डिजिटल अपराध में आवश्यक साक्ष्य, आम जनता के हितों की रक्षा के लिए भारतीय न्याय संहिता में दिए गए प्रावधानों की महत्ता समझाया गया तथा उप निरीक्षक अभय तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दिया गया। सरगुजा नव विहान की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए। जहाँ करीब 100 विद्यार्थियों के साथ शिक्षक नितेश यादव, शिक्षिका गोल्डन सिंह, मिथलेश गुर्जर, सीमा बंजारे,पूजा रानी, अर्चना, नव विहान से वरिष्ठ समाज सेवक श्री अजय तिवारी, वंदना दत्ता, सुनिधि शुक्ल, मंगल पांडेय, अनिल मिश्रा उपस्थित रहे।

Related posts