आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश पर घटना को दिया गया था अंजाम.
आरोपियों द्वारा लोहे के पाईप व लकड़ी के बेंत को हत्या के लिए किया गया था प्रयुक्त.
गिरफ्तार आरोपी –
1. रंजीत खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर हाल मुकाम भरारी (भुण्डा),
2. सुधीर खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर हाल मुकाम भरारी (भुण्डा).
बिलासपुर : थाना रतनपुर क्षेत्र में गुम इंसान की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घर के आसपास और भैंसाझार जंगल-डैम क्षेत्र में सघन जांच की। शव व मोटर साइकिल बरामद होने के बाद टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की और पूर्व रंजिश के कारण हुई हत्या के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
दिनाँक 04 दिसंबर 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना रतनपुर में गुम इंसान सूर्यप्रकाश बघेल के कहीं चले जाने (गुमने) की रिपोर्ट थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी पता तलाश तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से गुम इंसान के घर के निकट स्थित भैंसाझार जंगल एवं डैम के आसपास की जा रही थी। इस दौरान दिनांक 05 दिसंबर 2025 भैंसाझार जंगल झाड़ियों के बीच गुम इंसान की मोटर सायकल एवं शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अर्चना झा, एसडीओपी श्री लालचंद मोहले, FSL एवं डॉग स्कॉट की टीम, तत्काल घटना-स्थल पर पहुंचे। प्रकरण में थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना हेतु पृथक से थाना रतनपुर एवं एसीसीयू की टीम बनाकर घटना से संबंधित समस्त व्यक्तियों से गहन पुछताछ कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साक्ष्य संकलन किया गया। मृतक से पूर्व में विवाद होने के कारण 3 महीने पूर्व से गांव से अलग रहने वाले, संदेही रंजीत खाण्डे व सुधीर खाण्डे को अभिरक्षा में लेकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कड़ाई से पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं हथियार जप्त किए गए हैं तथा घटना में अन्य सहयोगी व्यक्तियों/पहलुओं के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन, उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, प्रधान आरक्षक आतिश पारिख, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, प्रधान आरक्षक कौशल खॅुटे, आरक्षक आकाश डोंगरे, आरक्षक धीरज कश्यप, आरक्षक महादेव कुजूर, आरक्षक तदबीर पोर्ते, आरक्षक दीपक मरावी, आरक्षक प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा है।
