पेयजल व्यवस्था को लेकर भ्रम दूर: जिला स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का स्पष्टिकरण—पुराने बोर की क्षमता कम, वर्तमान में सिपेज जल पर लगेंगे हैंडपंप की तैयारी

पंडरीपानी के सुखबासुपारा में नल जल योजना संचालित करने नवीन स्त्रोत विकसित करने का किया जा रहा है सार्थक प्रयास, तमता बस्ती पारा में लगाया जाएगा हैंडपम्प

जशपुर : स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जशपुर के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरीपानी के सुखबासुपारा में नल जल योजना ठप, पानी टंकी बनी सो पीस के संबंध में लेख कर बताया गया है कि योजना एक सफल स्त्रोत से संचालित थी। परन्तु रोड़ चौड़ीकरण पश्चात् बोर पम्प फट जाने के कारण स्थापित पम्प बोर में फंस गया है। जिसे निकालने का प्रयास विभाग द्वारा किया गया परन्तु नहीं निकल पाया है। नवीन स्त्रोत विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

दो साल बाद भी नहीं लगी बोरिंग, तमता बस्ति पारा में पेयजल संकट गहराया के संबंध में विभाग द्वारा बताया गया कि यह नलकूप जिला पंचायत निधि द्वारा डेढ़ वर्ष पूर्व खनन किया गया है। जल आवक क्षमता कम होने के कारण हैंडपम्प स्थापित नहीं किया गया था। वर्तमान में सिपेज वाटर संग्रहित है। जिसमें पंचायत द्वारा हैंडपम्प लगाने हेतु अवगत कराया गया है।

Related posts