जशपुर में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी; 23 दिसम्बर 2025 को प्रारूप प्रकाशन, 21 फरवरी 2026 को अंतिम सूची जारी होगी

जशपुर : निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में संशोधित कार्यक्रम जारी

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को

जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 एवं 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Related posts