जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम सिरिमकेला निवासी स्व. अतुल कुमार नायक का कुआं के पानी में डुबने से 17 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता पिंकी नायक हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जशपुर प्रशासन का मानवीय कदम—कुआँ में डूबने से हुई मौत के मामले में परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान
