जंगल में जुआ खेल रहे थे तीन आरोपी, अचानक पहुंची पुलिस तो खुल गया पूरा खेल! बलौदा पुलिस की कार्रवाई में ₹10,300 बरामद, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

जप्ती जुमला रकम 10300 रूपये, 52 पत्ती तास, बोरा फट्टी

बलौदा पुलिस की कार्यवाही, आरोपीयो के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्यवाही 

बलौदा पुलिस की जुआड़ियो पर पुलिस का शिकंजा लगातार जारी

जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआड़ियो पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस द्वारा ग्राम बुडगहन जंगल के पास घेराबंदी कर जुआड़ियान (01) सत्यप्रकाष पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 32 वर्ष साकिन उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (02) आनंद कुमार राठौर पिता अरूण कुमार उम्र 29 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर (03) इन्द्रमणी यादव पिता जमूना प्रसाद यादव उम्र 36 वर्ष निवासी उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा को पकड़ा गया। जुआड़ियानो के कब्जे से कुल जुमला रकम 10300 रूपये फड एंव पास से कर आरोपियो के विरूद्व धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम तहत कार्यवाही किया गया ।

सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, चैकी पंतोरा से प्रषिक्षु उप निरीक्षक अभिलाष सिन्हा प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार,आरक्षक अहमद कुर्रे ,दिलीप माथुर ,भुनेश्वर  पटेल, दीपक कश्यप रज्जू रात्रे,जयराम बिझवार,अनिल कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts