मोटरसाइकिल पर नाबालिग को भगा ले गया युवक ! 24 घंटे मोबाइल बंद, ओडिशा में छिपा था आरोपी—पुलिस के जाल में फंसा, नाबालिग सकुशल बरामद, चक्रधरनगर पुलिस ने ओडिशा से ट्रेस कर किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

चक्रधरनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोर बालिका को ओडिशा से सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में रिमांड पर भेज दिया है। बीते 25 नवंबर 2025 को बालिका की मां ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 24 नवंबर की शाम से लापता है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे अपने साथ ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 524/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि बालिका आदित्य दुबे नामक युवक के संपर्क में थी, जो घटना के बाद अपने कार्यस्थल से गायब हो गया था और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। पुलिस ने तकनीकी और मानव स्रोतों की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। इसी दौरान उसके देवगढ़, ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम तत्काल एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व पुलिस टीम देवगढ़ रवाना हुई और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से अपने साथ भगा ले गया था।

Related posts