लूट की 03 घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक सहित आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार
थाना गंज क्षेत्र से होण्डा साईन मोटर सायकल एवं थाना खम्हारडीह क्षेत्र से मोबाईल फोन लूट की 02 घटनाओं सहित कुल 03 घटनाओं को दिये है अंजाम।
प्रकरणों में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।
आरोपियों/अपचारियों के कब्जे से लूट की 02 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल तथा चाकू किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 80,000/- रूपये।
आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. तथा थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 394/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध है पंजीबद्ध।
आरोपियों/अपचारियों से जप्त एक अन्य मोबाईल फोन में थाना खम्हारडीह मंे पृथक से दर्ज की जा रहीं है प्राथमिकी।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
रायपुर : शहर में बढ़ती लूट और आपराधिक वारदातों पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गंज और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में लूट की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत बालकों को एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। त्वरित जांच, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने न केवल आरोपियों को दबोचा, बल्कि लूटे गए मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद कर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। यह कार्रवाई आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी है।
01. विवरण – प्रार्थी देवीलाल तेली ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 11.12.2025 को मोटर सायकल होण्डा शाईन क्रमांक सी जी 04 एल यू 0793 से अपने साथी आनंद कटरे के साथ जा रहा था। इसी दौरान तेलघानी नाका चौक पास तीन चक्का मोटर सायकल मंे सवार तीन लडके आये जो प्रार्थी व उसके साथी को बेवजह गाली गलौच देने लगे, जिन्हें गाली देने से मना करने पर तीनांे विवाद कर प्रार्थी के मोटर सायकल का चाबी निकाल लिये तथा अपने पास रखें चाकू से दोनों को डरा धमकाकर प्रार्थी की उक्त मोटर सायकल को लूट कर ले गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
02. विवरण – प्रार्थी रवि यादव ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 12.12.2025 को अपने मोबाईल फोन से बात करते पैदल जा रहा था, दोपहर करीबन 04ः00 बजे भवानी नगर शमशान घाट के पास पहुंचा था, उसी समय उसके पीछे की तरफ से होण्डा साईन मोटर सायकल में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आकर प्रार्थी के हाथ से उसके मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 394/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लूट की घटनाओं को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक, नगर पुलिस अधीक्षक खम्हारडीह श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज एवं खम्हारडीह को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों व उसके साथी से विस्तृत पूछताछ करते हुये घटना स्थलों का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण मंें मुखबीर लगाये गये। आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहनों के संबंध में जानकारी एकत्र करने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
जिस पर थाना गंज के अपराध क्रमांक 337/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी सत्यम शुक्ला को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी तरूण बघेल एवं एक अन्य जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, कि साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी तरूण बघेल एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन पहिया मोटर सायकल एवं 01 नग चाकू जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
थाना खम्हारडीह के अपराध क्रमांक 394/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी पंकज पठारे, रुपेश यादव एवं विधि के साथ संघर्षरत दो बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर चारों के द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ ही थाना खम्हारडीह क्षेत्र में ही मोबाईल फोन लूट की एक अन्य घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया गया। चारों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की 02 नग मोबाईल फोन तथा घटना मंे प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एल यू 0793 जप्त कर चारों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
थाना गंज के प्रकरण का आरोपी सत्यम शुक्ला एवं थाना खम्हारडीह का आरोपी रूपेश यादव दोस्त है। आरोपी सत्यम शुक्ला द्वारा गंज क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की गई होण्डा शाईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एल यू 0793 को अपने दोस्त आरोपी रूपेश यादव को चलाने हेतु दिया गया था। आरोपी रूपेश यादव द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर इसी मोटर सायकल का उपयोग कर थाना खम्हारडीह क्षेत्र से मोबाईल फोन लूट की 02 घटनाओं को अंजाम दिया था। लूट की एक अन्य मोबाईल फोन में आरोपियों/अपचारियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।
गिरफ्तार (थाना गंज के अपराध क्रमांक 337/25 में)
01. सत्यम शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 25 साल निवासी पीला बंगला लोधीपारा सांई मंदिर के पास थाना पंडरी रायपुर।
02. तरूण बघेल पिता देवाचंद बघेल उम्र 20 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर मांझीपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।
गिरफ्तार आरोपी ( थाना खम्हारडीह के अपराध क्रमांक 394/25)
01. पंकज पठारे पिता शिवकुमार पठारे उम्र 18 साल 11 माह निवासी चंद्रशेखर नगर संगम चौक लोधी पारा थाना पंडरी जिला रायपुर।
02. रुपेश यादव पिता लखन यादव उम्र 20 साल निवासी चंद्रशेखर नगर लोधी पारा थाना पंडरी जिला रायपुर।
03. विधि के साथ संघर्षरत दो बालक।
