बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एलएचबी कोच का प्रावधान |
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त बर्थ के साथ बेहतर आरामदायक एवं संरक्षित यात्रा सुविधा |
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे द्वारा गाड़ियों में पुराने पारंपरिक कोचों के स्थान पर नई तकनीक से निर्मित लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच लगाए जा रहे हैं, जो अधिक सुरक्षित, आरामदायक तथा उच्च गति के अनुरूप हैं।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में बिलासपुर से 15 जनवरी 2026 से तथा रीवा से 16 जनवरी 2026 से एलएचबी कोचों के साथ संचालित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी|
एलएचबी कोचों के समावेश से यात्रियों को जहाँ यात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा एवं आराम का अनुभव होगा, वहीं सीटों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस बदलाव से गाड़ी में कुल 109 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा उपलब्ध होगी —
• एसी 3 टियर में 16 बर्थ की वृद्धि
• जनरल(सामान्य) में 45 सीटों की वृद्धि
• स्लीपर श्रेणी में 48 बर्थ की वृद्धि।
इस प्रकार अब इस गाड़ी में अधिकाधिक संख्या में यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा। एलएचबी कोचों के उपयोग से बेहतर सुरक्षा, कम झटके, आधुनिक ब्रेकिंग प्रणाली तथा बेहतर सवारी गुणवत्ता सुनिश्चित होगी । रेलवे प्रशासन का यह प्रयास यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
