अंजोरा क्षेत्र के कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप से बेच रहा था अफीम एवं डोडा चूरा, जीप सहित कुल 1,81, 000/- का माल किया गया जप्त.
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी पुलिस की कार्यवाही.
दुर्ग : नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए थाना पुलगांव पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप से अफीम और डोडा चूरा बेच रहे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ते हुए पुलिस ने मादक पदार्थ, वाहन और नकदी सहित कुल ₹1.81 लाख का माल जब्त किया। यह कार्रवाई दुर्ग पुलिस के नशा-मुक्त समाज के संकल्प को और मजबूत करती है।
दिनांक 14 दिसंबर 2025 को थाना दुर्ग पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे ग्राम महमरा कैफेटेरिया के पास जीप क्रमांक CG 07 ZD 9956 के चालक द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम तथा डोडा चूरा को अपने जीप में रख कर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु लोगों को बिकी कर रहा है। जिसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उपरोक्त आरोपी सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह उम्र 76 वर्ष निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग वर्तमान कादंबरी नगर सरस्वती स्कूल के पास बबलू का किराये का मकान थाना मोहननगर जिला दुर्ग को घटना-स्थल से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से काफी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा, अफीम, घटना में प्रयुक्त जीप वाहन व 01 नग मोबाईल फोन कुल कीमत करीबन 1,81,000/- रूपये को जप्त किया गया है। उक्त मादक पदार्थ को किसी अज्ञात लड़कों द्वारा हाईवे पर पहुंचाना बताया गया, जिसे चिल्हर में ट्रक चालकों को बिक्री करना बताया गया है। जिसके सप्लाई चैन को ध्वस्त करने हेतु पुलिस द्वारा सतत् कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा उपनिरीक्षक खेलन सिंह साहू व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
अपराध कमांक – 637/25 धारा – 18 (ख), 15 (ख), 27 (क) एन.डी.पी.एस.एक्ट.
नाम पता आरोपी – सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह उम्र 76 वर्ष निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग वर्तमान कादंबरी नगर सरस्वती स्कूल के पास बबलू का किराये का मकान थाना मोहननगर जिला दुर्ग
बरामद मादक पदार्थ – 01. मादक पदार्थ डोडा चूरा का वजन 3.869 कि.ग्रा. कीमत 58,000/-रूपये, 02. अफीम चिट्टा चिपचिपा वजन 57 ग्राम कीमत 9000/- रूपये, 03. एक पोर्टेबल इलेक्ट्रिानिक तौल मशीन कीमत करीबन 2,000/-रूपये, 04. एक पुरानी वाहन जीप कमांक C.G.07 ZD 9956 कीमत करीबन 1,00,000/- रूपये, 05. नग नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन कीमत करीबन 1500/- रूपये, 06. मादक पदार्थ डोडा चूरा एवं अफीम की बिकी रकम 11,000/- रूपये, कुल कीमत 1,81,500/- रूपये.
