ऑपरेशन शंखनाद का असर : लोरो घाट से कुनकुरी तक पुलिस का एक्शन, पुलिस ने किया गौ तस्करी का भंडाफोड़, दो पिक-अप से 26 गौ-वंश मुक्त, झारखंड ले जाए जा रहे गौ-वंशों को जशपुर पुलिस ने बचाया.

जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन शंखनाद के तहत सीटी कोतवाली जशपुर व कुनकुरी क्षेत्र से दो पिक-अप वाहन से 26 नग गौ-वंशों को मुक्त कराने में सफलता मिली है।

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 16 दिसंबर 2025 व 17 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात्रि में जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि पिक-अप वाहनों में भारी मात्रा में गौ-वंशों को लोड कर जशपुर होते हुए, झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर उन्हें पकड़ने, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा भारी मात्रा में बल लगा कर लोरो घाट में नाकाबंदी की गई थी, पुलिस टीम में थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर, रक्षित केंद्र जशपुर व थाना कुनकुरी से बल लगाया गया था। इसी दौरान रात्रि 3 से 4 बजे के मध्य दो संदिग्ध पिक-अप वाहन आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु गौ तस्कर इतने शातिर थे कि उनके द्वारा पुलिस पार्टी को देख, पिक-अप को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया, एक पिक-अप वाहन तेजी से जशपुर की ओर भागी व दूसरी संदिग्ध पिक-अप, गाड़ी को बैक कर, दुलदुला चटकपुर के रास्ते भागने लगा, पुलिस की टीम दोनों संदिग्ध पिक-अप वाहनों का पीछा कर रही थी व रास्ते में पड़ने वाले थानों को भी संदिग्ध पिक-अप को पकड़ने हेतु नाकाबंदी करने की सूचना दी गई थी।

जशपुर की ओर भागी पिक-अप का ड्राइवर, पुलिस को पीछा करता व आगे की नाकेबंदी देख अपने पिक-अप वाहन को और तेजी से भगाने लगा, जिससे उसकी, पिक-अप वाहन अनियंत्रित होकर, काईकछार के पास रोड के किनारे पलट गई, उसका चालक पुलिस पार्टी के पहुंचने से पहले, गाड़ी से निकल कर रात्रि का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस के द्वारा जब पलटी हुई पिक-अप वाहन क्रमांक JH -01-VY -7119 के पास जाकर देखा गया तो पाया कि उक्त पिक-अप वाहन में त्रिपाल के नीचे 10 नग गौ-वंशों को बेरहमी पूर्वक रस्सी से बांध कर भरा गया था। जिसमें से 01 गौ वंश की मृत्यु हो गई थी। पुलिस के द्वारा सभी गौ-वंशों को बरामद कर, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व मृत गौ-वंश का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करा कर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

इसी क्रम में जशपुर पुलिस की एक पार्टी दुलदुला कुनकुरी की ओर भाग रही संदिग्ध पिक-अप का पीछा कर रही थी, वहीं कुनकुरी पुलिस की टीम, भागने के संभावित रास्ते में नाकाबंदी की हुई थी। तभी दूसरा संदिग्ध पिक-अप वाहन भी कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गड़ाकाटा से कुछ दूरी पर पुलिस पार्टी को देख पिक-अप वाहन क्रमांक JH 01-FK-5521 को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध पिक-अप वाहन के पास जाकर देखा गया तो, उसमें सब्जी रखने वाले कैरेट के पीछे 16 नग गौ वंश मिला, जिसमें से 03 नग गौ-वंशों की मृत्यु हो गई थी। जशपुर पुलिस के द्वारा सभी गौ-वंशों को बरामद कर उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व मृत गौ-वंशों का पोस्टमार्टम करा कर, उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है।

जशपुर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक क्रमशः JH -01-VY-7119JH 01-FK-5521 को  जप्त कर लिया गया है व गौ तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1)(क)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस फरार गौ तस्करों की पातासाजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

Related posts