पुलिस का एक्शन मोड : अपराधियों की उलटी गिनती शुरू ! इलाके में मचा हड़कंप, बिलासपुर में सरकंडा पुलिस द्वारा छः बदमाश एक साथ गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त छः बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं — 1. कैलाश पटेल उर्फ नानू पिता ईश्वर पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, 2. साजिद हुसैन पिता सब्बर हुसैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन, 3. अजय सोनी पिता अशोक सोनी, उम्र 43 वर्ष, निवासी बसोड़ मोहल्ला, लिंगयाडीह, सरकंडा, 4. नितेश साहू उर्फ नंदू पिता दिलीप साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, 5. अमर रजक पिता स्व. सावत रजक, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा, 6. अमर यादव पिता राजू यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा.

Related posts