पेट्रोल पंप के सामने फिल्मी स्टाइल रेड ! स्कूटी में भर कर ढो रहा था महुआ शराब, शराब और स्कूटी छोड़ कर फरार हुआ तस्कर, पुसौर पुलिस ने बाद में गिरफ्तारकर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुसौर पुलिस ने महुआ शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम औरदा निवासी दयानिधि साव पिता फागुलाल साव उम्र 37 वर्ष को अवैध शराब परिवहन के मामले में आज विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पुसौर पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुसौर पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी कर शराब रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान एक व्यक्ति टीवीएस जुपीटर 125 सीसी स्कूटी से आते दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर स्कूटी को चाबी सहित छोड़ कर मौके से फरार हो गया। स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की एवं प्लास्टिक बोरी में पन्नियों के अंदर 10-10 लीटर की मात्रा में कुल 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

Related posts