चोरी का प्रयास विफल : बुर्का पहनकर ज्वैलरी शॉप में घुसा चोर, पुलिस ने कर दिया बेनकाब, रात 11 बजे सोना-चांदी पर थी नजर, सीसीटीवी (CCTV) काटा… लेकिन पुलिस से नहीं बच सका चोर, पढ़ें पूरा समाचार… !

दिनांक 13 दिसंबर 2025 सदर रोड स्थित जगदम्बा ज्वैलर्स में किसी अज्ञात चोरों ने रात्री करीब 11:00 बजे दुकान के सीसीटीवी (CCTV) कैमरा एवं बिजली कनैक्शन का तार काट कर दुकान से सोना-चाँदी चोरी करने का प्रयास किया है एवं दुकान का सीसीटीवी (CCTV) कैमरा काट कर ले गया है। जो दुकान के सीसीटीवी (CCTV)  कैमरे में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला काले रंग का बुर्का पहने चोर की वीडियो रिकॉर्ड हो गई थी। दुकान के मालिक श्री राज सोनी पिता श्री कृष्ण प्रसाद सोनी निवासी मायापुर अंबिकापुर ने उक्त घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिस पर थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 943/25 धारा (4) 305(A) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना अम्बिकापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी (CCTV)  फुटेज एवं तकनीकी संसाधनों के सहयोग से आरोपी की पहचान आकाश अग्रवाल के रूप में की गई पुलिस टीम द्वारा आकाश अग्रवाल उर्फ़ कल्लू पिता रोशन लाल 31 वर्ष पता ब्रम्ह रोड शीतला वार्ड अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी की गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई जो घटना में प्रयुक्त वेल्डिंग मशीन, प्लायर वायर कटर, वेल्डिंग रॉड, टार्च, वायर एक्सटेंशन, इत्यादि ज़ब्त कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related posts