युवाओं को बिगड़ने से पहले चेतावनी : नशा, साइबर फ्रॉड और सड़क हादसों से बचाव का पाठ ! स्कूल शिविर में नशा और साइबर अपराध पर खुली चर्चा, सरगुजा पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (IPS) के निर्देशन एवं श्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के मार्गदर्शन में सरगुजा पुलिस एवं नवा बिहान नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की टीम द्वारा निरंतर यातायात, नशा-मुक्ति एवं साइबर फ्राड विषय पर जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित शिविर ग्राम अजिरमा में बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक अभय तिवारी विशिष्ट अतिथि संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर एवं विशिष्ट अतिथि पुष्य मित्र मल्तियार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा के आतिथ्य में नशा-मुक्ति, यातायात, साइबर अपराध, संशोधित कानून 2024 एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related posts