पुलिस का नाम लेकर धौंस दिखाने वाले कार पार्किग संचालक के विरूद्ध कार्यवाही.
नाम अनावेदक – राजकुमार उर्फ राजू यादव उम्र 59 साल साकिन महामाया मंदिर के पास गणेश नगर चुहचुहियापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.).
बिलासपुर : रेलवे स्टेशन जैसे अत्यंत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में यदि कोई व्यक्ति पुलिस का नाम लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने लगे, तो यह केवल अवैध ही नहीं बल्कि जनविश्वास पर भी सीधा हमला होता है।
ऐसे ही एक मामले में थाना तोरवा पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए यह साफ संदेश दिया है कि कानून का रौब केवल कानून के हाथ में है, किसी निजी व्यक्ति के नहीं।
कार पार्किंग के नाम पर आमजन से मनमानी, पुलिस से पहचान होने का झूठा दावा और अनावश्यक दबाव बनाने की शिकायत पर पुलिस ने बिना देर किए हस्तक्षेप किया और दोषी कार पार्किंग संचालक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह कार्रवाई न केवल आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा है, बल्कि पुलिस की छवि का दुरुपयोग करने वालों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश भी है।
दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सुबह में थाना तोरवा क्षेत्र रेल्वे स्टेशन बिलासपुर के पास कार पार्किंग संचालक राजकुमार उर्फ राजू यादव के द्वारा कार पार्किंग की बात पर आमजन में पुलिस से पहचान होने का रौब दिखा कर अनावश्यक परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर थाना तोरवा पुलिस के द्वारा कार पार्किग संचालक राजकुमार उर्फ राजू यादव के विरूद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही कर श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के न्यायालय में पेश किया गया हैं।
