सुशासन दिवस 25 दिसंबर: जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन, दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर लिया गया सुशासन का संकल्प

जशपुर जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया माल्यार्पण

सुशासन स्थापित करने लिया गया संकल्प

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में 25 दिसम्बर “सुशासन दिवस” के अवसर पर ग्राम पंचायत मुख्यालयों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आमजनों की गरिमामयी उपस्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, मार्त्यापण उपरांत सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

25 दिसम्बर 2025 को सुशासन दिवस के अवसर पर जिले में प्रत्येक अटल चौक पर कार्यक्रम आयोजित के पूर्व सभी अटल चौक की मरम्मत व रंगरोगन का कार्य किया गया और ऐसे ग्राम पंचायत जहां “अटल चौक” का निर्माण नहीं हुआ है, वहां भी ग्राम पंचायत मुख्यालय में, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, मार्त्यापण उपरांत सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही ग्राम के सार्वजनिक स्थलों एवं संपूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह तक संचालित किए जाएंगे।

Related posts