शराब के लिए पैसे मांगने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, मदनपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की सख्ती से बदमाश पहुंचे जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को अवगत कराते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ा संदेश देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।           

दिनाँक 25 दिसंबर 2025 को मदनपुर निवासी राहुल साहू थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि करैहापारा रतनपुर का रहने वाला विक्कू रावत अपने साथियों के साथ मदनपुर में आकर शराब पीने के लिये पैसे की माँग करने लगा, प्रार्थी के द्वारा पैसा देने से मना करने पर विक्कू रावत अपने साथी के साथ प्रार्थी के गला को गमछे से दबा कर अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लात-मुक्का से मारपीट किया है, जिससे प्रार्थी को गला, पेट, पीठ व पैर में चोंट लगी है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर मामला संवेदशील होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराकर, प्राप्त दिशा निर्देश पर बदमाशों को पकड़ने टीम गठित किया गया। रतनपुर पुलिस द्वारा आरोपी विकास ऊर्फ विक्कू रावत व उसके साथी हिरेन्द्र कुमार कश्यप को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related posts