गांजा तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार: साइबर सेल व थाना पलारी की संयुक्त कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल

साइबर सेल एवं थाना पलारी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पकडे गए आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी है शामिल

आरोपियों द्वारा स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की, की जा रही थी तस्करी एवं बिक्री

आरोपियों को ग्राम अमेरा से छेरकापुर जाने वाले मार्ग में नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया

कार्यवाही में आरोपियों से ₹16,000 कीमत मूल्य का 2.004 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त

साथ ही अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी CG22 AE5734 भी किया गया जप्त

बलौदाबाज़ार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार* जारी है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर *दिनांक 27.12.2025 को साइबर सेल एवं थाना पलारी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम अमेरा से ग्राम छेरकापुर जाने वाली मार्ग में नाकाबंदी कर स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने की फिराक में लगे हुए आरोपी विशाल साहू एवं विधि से संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले आरोपियों तथा स्कूटी का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों से एक थैला में अलग-अलग पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 2.004 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹16,000 है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में प्रयुक्त स्कूटी क्र. CG22 AE5734 जप्त किया गया है। कि प्रकरण में थाना पलारी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2025 धारा 20(बी) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम

1. विशाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी रामसागर तालाब के पास बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

2. विधि से संघर्षरत बालक

जप्ती-

1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कुल 2.004 किलोग्राम कीमती ₹16,000

2. स्कूटी क्र. CG22 AE5734

Related posts