ऑपरेशन विश्वास में पुलिस की बड़ी सफलता: चिट्टा बेचते और नशा करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 5.600 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन व मोबाइल जब्त

कुल करीब 5.600 ग्राम हिरोईन (चिट्टा), 2 नग मोबाईल, कुल जुमला कीमती 1 लाख 12 हजार रू० बरामद

दुर्ग : नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान में पुलिस को चिट्टा बेचने वाले दो आरोपी को पकड़ने* की कार्यवाही की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि थाना छावनी क्षेत्र के निवासी बैकुंठ धाम दशहरा मैदान में कैम्प 2 भिलाई उत्तम सिंह उर्फ बॉबी एवं मोहित सिंह द्वारा चिट्टा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में हैं सूचना मिलने पर थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर के दोनों आरोपी को पकड़ा गया। दोनों आरोपी के पास से कुल 5.600 ग्राम चिट्टा बरामद* किया गया एवं 2 नग मोबाइल जप्त कर एनडीपीएस के 8,21 ख 27 ए के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। चिट्टा प्राप्ती के स्त्रोंत तथा चिट्टा पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही । आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. उत्तम सिंग उर्फ बॉबी उम्र 28 साल सा. कैम्प 2 भिलाई

2. मोहित सिंह उम्र 29 साल सा. कैम्प 1 भिलाई खुर्सीपार

Related posts