रायगढ़ में दहशत का तांडव : मां-भाई को जान से मारने की धमकी, चाकू लेकर घर से थाने तक पहुंचा शराबी आरोपी ! पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना कोतवाली पुलिस ने घर में उपद्रव कर चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की हरकतों से परिजन दहशत में आ गए थे और जान बचा कर थाने पहुंचना पड़ा।

प्रकरण का विवरण देते हुए बताया गया कि आरोपी सिध्दार्थ मेश्राम उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय फातेलाल मेश्राम उम्र 28 वर्ष निवासी गुजरातीपारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ के विरुद्ध उसकी मां श्रीमती कौशिल्या मेश्राम (77 वर्ष) ने आज 04 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका छोटा बेटा सिध्दार्थ शराब का आदी और झगड़ालू प्रवृत्ति का है, जो आए दिन नशापान कर घर में हंगामा करता रहता है। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। आज दोपहर वह बाजार की ओर से घर पहुंचा और बाहर जाने के लिए सात लाख रुपये की मांग करने लगा। इनकार करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए घर से बाहर निकाल दिया तथा धारदार चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ाया। बड़े बेटे उज्याल मेश्राम के समझाने पर उसे भी अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू लेकर पीछे दौड़ा। किसी तरह जान बचा कर परिजन थाना कोतवाली पहुंचे तो आरोपी चाकू लहराते हुए पीछे-पीछे थाने तक आ गया।

Related posts