डबल चोरी का खुलासा: स्मृति नगर नकबजनी और नेहरू नगर चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, यूपी तक फैला नेटवर्क

दुर्ग : प्रार्थी अभिषेक बोरकर पिता नितिन बोरकर उम्र 24 वर्ष साकिन म.न. 130/सी सडक 16 वर्ष साकिन स्मृति नगर ने दिनांक 07.08.2025 को रिर्पाेट दर्ज कराया की उनके पड़ोसी रामदत्त शर्मा जी के घर का दरवाजा का ताला टुटा हुआ है तथा घर का सारा समान बिखरा हुआ है मकान मालिक राम दत्त शर्मा अपनी पत्नी के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन गया था, प्रार्थी पीड़ित राम दत्त शर्मा के घर जाकर चौकीदार हेमराज यादव के साथ देखा कि घर के ग्रील दरवाजा का ताला टुटा हुआ एवं मेन दरवाजा का इंटरलाकर टूटा हुआ घर के अंदर बेडरुम का समान बिखरा हुआ था तथा घर में रखे नगदी, और चांदी की मुर्ती, एवं ड्रायफुट जुमला कीमती लगभम 7500/- रुपये को कोई अज्ञात चोरी कर ले जाने पर अपराध क्रंमाक 932/2025 धारा 331(4),305(2), 3(5) बी.एन.एस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 उसी रात प्रार्थी सुनील कांकेर निवासी नेहरूनगर के घर का ताला तोड़कर नगदी रकम एवं सोने के ज़ेवरात चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 940/2025 धारा 331(4),305(2),3(5) बीएनएस कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया था

 आरोपी पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू की टीम एवं थाना सुपेला तथा चौकी प्रभारी स्मृति नगर के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए

 संदेही रविन्द्र पाल गौतम उर्फ राहुल निवासी संभल उत्तरप्रदेश को पकडा जाकर पुछताछ किया जो दिनांक घटना समय को अपने साथी राम भरोसे उर्फ अनिल के साथ मिलकर रात्रि में मकान मालिक रामदत्त शर्मा के घर का ताला तोड़कर गुलक में रखे नगदी, चांदी की मुर्ती, शराब के बोतल एवं ड्रायफट को चोरी करना बाद उसी रात को कुछ दूरी पर मकान मालिक सुशील कंकेर के घर का ताला तोड़कर नगदी व सोने की अंगुठी को चोरी करना नगदी रकम को आपस में बांट लेना व चोरी अंगुठी व चांदी की मुर्ती को जिला संभल उत्तर प्रदेश में जाकर नंद किशोर ज्वेलर्स में बेचना बताये एवं मिले रुपये को दोनो आपस में बांट लिये एवं रकम को खर्च कर देना बताया

आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.01.2026 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण के फरार आरोपी राम भरोसे उर्फ अनिल सकुनत से फरार है, पता-तलाश जारी है।

 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि राजेश तिवारी एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी – रवीन्द्र पाल गौतम उर्फ राहुल सागर पिता स्व. रतन लाल उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम अकबरपुर चितेरी थाना बनियाठेर जिला संभल उत्तरप्रदेश

Related posts