श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले से 204 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं को मिला आस्था का सौभाग्य

श्री रामलला दर्शन योजना: जशपुर जिले से 204 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

सभी जनपदों से जनप्रतिनिधियों ने बस को दिखाकर हरी झंडी

जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला अयोध्या धाम के दर्शन का सिलसिला निरंतर जारी है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 14 से 17 जनवरी 2026 तक अयोध्या धाम यात्रा हेतु जिले से कुल-204 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। जिले के सभी विकास खंड के जनपद पंचायत कार्यालय और नगरीय निकाय से जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रवाना किए गए 204 श्रद्धालुओं में जशपुर विधानसभा से 64, कुनकुरी विधानसभा से 67 एवं पत्थलगांव विधानसभा से 73 श्रद्धालु शामिल हैं।

Related posts