पुलिस ने किया खुलासा : घर बना नशे का अड्डा ! ग्राम मुरा में खुलेआम बिक रहा था गांजा, भूपदेवपुर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, गांजा बेचते पकड़ी गई महिला तस्कर गिरफ्तार कर भेजी गई न्यायिक अभिरक्षा में.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरा में गांजा बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी भूपदेवपुर उपनिरीक्षक श्री संजय नाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुरा निवासी मुन्नीबाई पटेल अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए अपने घर के आसपास ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उपनिरीक्षक श्री राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुरा में गांजा रेड कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा संदेही महिला मुन्नीबाई पटेल पति स्वर्गीय नरेश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मुरा, थाना भूपदेवपुर को मौके पर तलब कर रेड की जानकारी दी गई तथा उसकी सहमति से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक प्लास्टिक थैली में 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1100 है।

बरामद गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु महिला को नोटिस दिया गया, किंतु गांजा अवैध बिक्री हेतु रखा जाना पाए जाने पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

Related posts