थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत नया बायपास रोड टाटीबंध में प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ.
थाना आमानाका को आरोपी के पास चिटटा होने की सूचना मुखबीर से प्राप्त पर हुई थी जिस पर सुनियोजित तरीके से टीम गठित कर पकडा गया आरोपियों को.
आरोपी हरभजन सिंग उर्फ भजन के विरूद्ध पुर्व मे भी की गई कार्यवाही.
आरोपी के कब्जे से 25.27 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा किया गया है जप्त.
आरोपियों के कब्जे से 25.27 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा एंव मोटर सायकिल क्रमाक सीजी-25-एल-6891 जप्त किया गया, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,67,700/- रूपये रूपये.
आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक17/26धारा – 21 (B) NDPS ACT का अपराध किया गया पंजीबद्ध.
रायपुर : नशे के सौदागरों के खिलाफ रायपुर पुलिस की सख्ती लगातार तेज होती जा रही है। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आमानाका पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए हेरोईन (चिट्टा) की तस्करी को रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई न सिर्फ मादक पदार्थों के नेटवर्क पर करारा प्रहार है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्था की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में थाना आमानाका टीम को दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नया बाईपास बिलासपुर रोड वीर सिंह चाय ठेला के पास टाटीबंध रायपुर में दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमाक सीजी-25-एल-6891 के साथ खडे है, जो अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) अपने कब्जे में रख कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते इंतजार कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना 1. राकेश कुमार पिता तुला उर्फ आशीक सिख उम्र 42 साल पता गुरहर साये थाना गुरहर साये जिला फिरोजपुर पंजाब, 02. हरभजन सिंग पिता रतन सिंग औलक उम्र 40 साल पता वीर सावरकर नगर ईडब्लुएस 699 राम जनकी मंदिर के पास थाना कबीर नगर रायपुर का होना बताये, जिनके कब्जे से तलाशी लेने पर आरोपी राकेश कुमार से जप्त मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा 15.32 ग्राम, आरोपी हरभजन सिंग से जप्त मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा 9.95 ग्राम कीमत करीबन 95000/- रूपये व मोटर सायकिल क्रमांक सीजी-25-एल-6891 कीमत कुल मादक पदार्थ हेरोईन 25.27 ग्राम कुल जुमला कीमत 2,67,700/- रूपये का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 17/26धारा – 21 (B) NDPS ACT का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
गिरफ्तार आरोपी –
1. राकेश कुमार पिता तुला उर्फ आशीक सिख उम्र 42 साल पता गुरहर साये थाना गुरहर साये जिला फिरोजपुर पंजाब.
2. हरभजन सिंग पिता रतन सिंग औलक उम्र 40 साल पता वीर सावरकर नगर ईडब्लुएस 699 राम जनकी मंदिर के पास थाना कबीर नगर रायपुर.
