मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 21 जनवरी को होगी केबिनेट बैठक, नवा रायपुर मंत्रालय में लिए जाएंगे अहम फैसले

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक दिनांक 21 जनवरी 2026 (मंगलवार) को पूर्वान्ह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में संपन्न होगी।

केबिनेट बैठक में राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक एवं नीतिगत विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

राज्य मंत्रिपरिषद की यह बैठक शासन की नीतियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक एवं बुनियादी ढांचे के विकास को गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related posts