सक्ती रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी सौगात: 22 जनवरी से निज़ामुद्दीन–रायगढ़ गोड़वाना एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे. बिलासपुर रेल मंडल के सक्ती रेलवे स्टेशन में निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोड़वाना एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा

बिलासपुर : रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12409/12410 रायगढ़-निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोड़वाना एक्सप्रेस का बिलासपुर रेल मंडल के सक्ती रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है, यह सुविधा दिनांक 22 जनवरी 2026 से दी जाएगी । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।

 दिनांक 22 जनवरी 2026 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी 12410 निज़ामुद्दीन- रायगढ़ गोड़वाना एक्सप्रेस ट्रेन सक्ती रेलवे स्टेशन 16.56 बजे पहुचकर 16.58 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 23 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़ – निज़ामुद्दीन गोड़वाना एक्सप्रेस ट्रेन का सक्ती रेलवे स्टेशन में 04.07 बजे पहुचकर 04.05 बजे रवाना होगी ।

Related posts