दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना: राजनांदगाँव–कलमना तीसरी रेल लाइन को तुमसर यार्ड से जोड़ने का कार्य, 24 से 31 जनवरी तक कई यात्री गाड़ियाँ रहेंगी प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को तुमसर यार्ड से जोडने का कार्य किया जाएगा, इसके  कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित ।

“राजनांदगाँव-कलमना तीसरी  लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी ।”

बिलासपुर :  अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । इसके अंतर्गत परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी ।

          इसी कड़ी में तुमसर रोड यार्ड पर राजनांदगाँव–नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से संबन्धित कार्य के लिए नॉन  इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा ।  इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।     

                 जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

प्रभावित होने वाली गाडियां –

01.    दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक तुमसर रोड से छूटने वाली 58817 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर नहीं चलेगी ।

02.    दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक तिरोडी से छूटने वाली 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर नहीं चलेगी ।

03.    दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) जंक्शन से छूटने वाली 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी पैसेंजर नहीं चलेगी ।

04.    दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक तिरोडी से छूटने वाली 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर नहीं चलेगी ।

05.    दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी मेमू नहीं चलेगी ।

06.    दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- बालाघाट मेमू नहीं चलेगी ।

07.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक दुर्ग से छूटने वाली 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी ।

08.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू नहीं चलेगी ।

09.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया  मेमू नहीं चलेगी ।

10.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू नहीं चलेगी ।

11.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी ।

12.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेम नहीं चलेगी ।

13.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक इतवारी से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी ।

14.    दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू नहीं चलेगी ।

 बीच में समाप्त होने वाली गाडियां –

01.    दिनांक 24 से 31 जनवरी, 2026 तक तुमसर रोड के स्थान पर यह गाड़ी  गोबरवाही से तिरोडी के लिए रवाना होगी 78811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू गोबरवाही तक चलेगी अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड नहीं चलेगी ।

02.    दिनांक 24 से 31 जनवरी, 2026 तक तिरोडी से छूटने वाली 78812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू गोबरवाही तक चलेगी अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड नहीं चलेगी ।

03.    दिनांक 24 से 31 जनवरी, 2026 तक तिरोडी के स्थान पर यह गाड़ी  गोबरवाही से बालाघाट के लिए रवाना होगी 78813 तिरोडी-बालाघाट डेमू अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड के बीच नहीं चलेगी ।

04.    दिनांक 24 से 31 जनवरी, 2026 तक बालाघाट से छूटने वाली 78814 बालाघाट-तिरोडी डेमू गोबरवाही तक चलेगी अर्थात यह गाड़ी गोबरवाही एवं तुमसर रोड नहीं चलेगी ।

बीच में नियंत्रित होने वाली गाडियां –

01.      दिनांक 29 जनवरी, 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली गाड़ी 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – कोरबा शिवनाथ एक्स्प्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं तुमसार रोड के बीच 30 मिनट नियंत्रित होगी । 

02.    दिनांक 31 जनवरी, 2026 को  अहमदाबाद  से चलने वाली गाड़ी 12833 अहमदाबाद- हावड़ा  एक्स्प्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं गोंडिया के बीच 40 मिनट नियंत्रित होगी । 

      रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।

Related posts