सड़क सुरक्षा को ताक में रखकर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दर्ज हुआ अपराध, 08 वाहन जप्त, मामले में सख्त कार्यवाही जारी.
अंबिकापुर : सरगुजा में सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर जानलेवा स्टंटबाजी कर अपनी और आम नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया है। डीआईजी सरगुजा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से स्टंटबाजों में हड़कंप मच गया है।
सरगुजा पुलिस को दिनांक 23 जनवरी 2026 को करीब 16:30 बजे सूचना मिली थी कि शहर के मुख्य चौक चौराहों पर अज्ञात युवकों के द्वारा स्कापियों, इनोवा एवं अन्य कारों की खिडकियाँ में बाहर की ओर निकल कर बैठ कर स्टंटबाजी करते हुये स्वयं एवं अन्य नागरिकों के जीवन को खतरे में डाल कर खतरनाक, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मुख्य मार्गो में घूम रहे है। मामले को संज्ञान में लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे) द्वारा पुलिस टीम को मामले में वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए हमराह स्टॉफ रवाना होकर उपरोक्त वाहनों का पता तलाश किया गया। उपरोक्त वाहनों के सम्बन्ध में अग्रिम जांच करते हुए चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज अवलोकन कर वाहन क्रमांक CG/29AC/1487, CG/15/CZ/4967, CG/1E/A/5881, CG/15/EB/4743, CG/15/EF/9972, JH/01/BK/3109, CG/15/ EH/5881, CG/15/EG/3141, CG/ 15/EJ/ 3345, BR/06/DC/7751, CG/15/EH/2824, UP/67/ K/ 4546, CG/15/CZ/4868 व अन्य वाहनों के अज्ञात चालकों के द्वारा उपरोक्त कृत्य किया पाया जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 125, 281, 285, 3 (5) बी.एन.एस. एवं धारा 184 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त वाहनों की तत्काल पहचान कर मामले में 08 चारपाहिया वाहन क्रमांक (01) इन्नोवा वाहन क्रमांक CG15EH2824, (02) इन्नोवा वाहन क्रमांक UP81BY7272, (03) इन्नोवा वाहन क्रमांक UP65DT5162, (04) स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG15CV2248, (05) स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG15DC6274, (06) स्कार्पियो वाहन क्रमांक JH01CD5513, (07) स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG29A4508, (08)आर्टिगा वाहन क्रमांक GC15EF9972 को जप्त कर वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है एवं अन्य वाहनों का पता तलाश किया जा रहा है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना कार्यवाही जारी है।
सरगुजा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अभिभावक अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने के लिए न देंवे, यातायात के नियमो का पालन करने हेतु जागरूक करें, ऐसे वाहन चालक जो सड़क पर लापरवाही से वाहनों में बैठ कर रील बनाते है अथवा प्रदर्शन करने के लिए स्टंट करते पाये जाते है तो सरगुजा पुलिस द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए मामले में सदर धारा का अपराध दर्ज कर उपरोक्त वाहनो को जब्त किया जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
