जिला अस्पताल बना चोरों का निशाना ! मणीपुर पुलिस ने खोल दी पूरी पोल, एक ही आरोपी ने की दो चोरी, चोरी की गाड़ियों से घूम रहा था शातिर, पुलिस ने किया खेल खत्म, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुधीर कुमार तिवारी साकिन किसान राइस मिल के पास नमनाकला अंबिकापुर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी दिनांक 29 दिसंबर 2025 को स्वयं का इलाज कराने के लिए अपने स्कूटी क्रमांक CG/15/CX/7896 से जिला अस्पताल गया था। इलाज करा कर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का स्कूटी अपने खड़े किये स्थान पर नहीं था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दूसरे मामले में प्रार्थी उदय राम साकिन जयनगर द्वारा थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 को अपने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG/15/DA/5812 से जिला अस्पताल में अपने पिता के लिए खाना छोड़ने आया था। पार्किंग में अपने वाहन को खड़ी कर प्रार्थी अंदर चला गया, वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटर सायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 09/26 धारा 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि संदेही इरफ़ान उर्फ़ धनु अंसारी कुछ दिन पूर्व चोरी की स्कूटी एवं मोटर सायकल में घूमते दिखा था, जो पुलिस टीम द्वारा मामले के संदेही इरफ़ान उर्फ़ धनु अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम इरफ़ान उर्फ़ धनु अंसारी आत्मज अब्दुल गफार अंसारी उम्र 30 वर्ष साकिन हरसागर तालाब मोमिनपुरा थाना अंबिकापुर का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी के मोटर सायकल एवं स्कूटी को साड़बार नाला के किनारे छिपा कर रखना स्वीकार किया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया स्कूटी क्रमांक CG/15/CX/7896 एवं मोटर सायकल क्रमांक CG/15/DA/5812 कुल कीमत मशरुका लगभग 01 लाख रुपये जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts