जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने किया पदभार ग्रहण.
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह बने जशपुर जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक.
जशपुर : कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में जशपुर जिले को नया नेतृत्व मिला है। प्रशासनिक सख़्ती, अनुशासन और आधुनिक पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस अधिकारी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से जिले में सुरक्षा, सुशासन और पुलिसिंग के नए अध्याय का शुभारंभ माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 25 जनवरी 2026 को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
डॉ. लाल उमेद सिंह इसके पूर्व रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वे वर्ष 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं।
