वेतन निर्धारण और लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 29 जनवरी को जशपुर कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय शिविर, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से उपस्थिति की अपील

जशपुर : संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के द्वारा जिला स्तर पर वेतन निर्धारण व लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर 29 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर के मंत्रणा सभाकक्ष में 10.30 बजे से आयोजित किया गया है।

जिला कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारियों का वेतन निर्धारण व लंबित पेंशन प्रकरण को शिविर में उपस्थित होकर निराकरण करने की अपील की है।

Related posts