बालाझार बगलता पारा में बदला गया फेल 25 केव्ही विद्युत ट्रांसफार्मर, 21 जनवरी से सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति हुई पूरी तरह बहाल

जशपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बालाझार, बगलता पारा में 25 केव्ही. का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है जो कि 28 सितम्बर 2025 को आकाशीय बिजली गिरने के कारण फेल हो गया। ट्रांसफार्मर तक बरसात के कारण पहुँच नही होने के कारण ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलना संभव नहीं हुआ। जिसके कारण नजदीक के 63 केव्ही. ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बहाल कर ही गई थी। सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई एवं जांच में किसी भी उपभोक्ता के परिसर मे लो बोल्टेज नहीं पाया गया। 25 केव्ही. के फेल ट्रांसफार्मर को 21 जनवरी 2026 को बदल दिया गया है।

Related posts